सडक दुर्घटना में चार लोग घायल
थाना क्षेत्र के ताराबोगा स्कूल के समीप सोमवार को सडक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए है। बताया गया कि रंजीत बिलुंग और नीलेश डुंगडुंग ताराबोगा दीपाटोली निवासी सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो...
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाTue, 01 Sep 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें
थाना क्षेत्र के ताराबोगा स्कूल के समीप सोमवार को सडक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए है। बताया गया कि रंजीत बिलुंग और नीलेश डुंगडुंग ताराबोगा दीपाटोली निवासी सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। रंजीत को सिर में गंभीर चोट लगी है, वही नीलेश का पैर टूट गया है। वही नवचन्द्र सिंह आसारु सिंह को भी चोट लगी है। सभी घायलो को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलो का इलाज चल रहा है।-