Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsFoundation Stone Laid for Bridge Construction in Simdega Enhancing Connectivity for Villages
सड़क-पुल जैसी आधारभूत संरचनाओं को किया जा रहा है दुरुस्त: भूषण

सड़क-पुल जैसी आधारभूत संरचनाओं को किया जा रहा है दुरुस्त: भूषण

संक्षेप:

सिमडेगा में कारी नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास विधायक भूषण बाड़ा ने किया। यह पुल ग्रामीणों के लिए मुख्य मार्ग से जुड़ने का महत्वपूर्ण साधन बनेगा, जिससे बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और किसानों को बाजार तक अपनी उपज ले जाना आसान होगा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ होगा।

Dec 27, 2025 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। किनबिरा पंचायत के कारी नाला में प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि कारी नाला पर पुल दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नाला उफान पर होने के कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और किसानों को बाजार तक अपनी उपज ले जाना बेहद कठिन हो जाता था। महागठबंधन की सरकार का उद्देश्य शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समान रूप से विकास पहुंचाना है और सड़क-पुल जैसी आधारभूत संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए योजनाएं बना रही है और विकास कार्यों की निगरानी स्वयं की जा रही है। ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुल निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, निलेश एक्का, संजय तिर्की, मनोरंजन कुल्लू, इरकन खेस, जोनी आशीषन बखला, अनिल तिर्की, बेनेडिक्ट सोरेंग, जस्टिन बेक, इलीजाबेथ बाड़ा, फुलजेमसिया आदि उपस्थित थे। पुल बनने से ग्रामीणों की मुश्किल होगी आसान: जोसिमा खाखा मौके पर जिप सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि पुल निर्माण से सबसे अधिक लाभ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा। पुल के आभाव में बरसात के समय गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में जान जोखिम में डालनी पड़ती थी। लेकिन पुल बनने से यह परेशानी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने विधायक भूषण बाड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शिलान्यास जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच मजबूत विश्वास का प्रतीक है।