सोनार टोली में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा के वार्ड नंबर चार स्थित सोनारटोली पेट्रोल पंप के पास पीसीसी पथ का शिलान्यास हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इस शिलान्यास समारोह में भाग लिया। यह प्रयास शहर का समग्र विकास और सभी मुहल्लों को एकीकृत करने के लिए किया जा रहा है।

सोनार टोली में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर चार स्थित सोनारटोली पेट्रोल पंप के नजदीक से पुरुषोत्तम कुमार के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू एवं वार्ड पार्षद रिशमिला देवी ने संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर का चहुमुंखी विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। हर मुहल्ले को पीसीसी पथ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर हरि सिंह, रामजी यादव, अमित तिर्की, कारू, अभिषेक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।