सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर सिमडेगा पहुंचे एनोस, हुआ स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा

पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का लगभग 10 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर सिमडेगा लौटे। कोलेबिरा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया और उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। एनोस ने कहा कि वे अब हमेशा लोगों के बीच रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर सिमडेगा पहुंचे एनोस, हुआ स्वागत

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर लगभग 10 महीने बाद सिमडेगा लौटे। कोलेबिरा पहुंचने पर पूर्व मंत्री का कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके कोलेबिरा पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से आप लोगों से दूर रहा। अब मैं हमेशा आप लोगों के बीच रहूंगा। आगे की रणनीति बाद में तैयार की जाएगी। मौके पर काफी संख्या में झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। इधर शहर के प्रिंस चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की।

इसके बाद ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करते हुए कार्यकर्ता उन्हें घर तक ले गए। मौके पर जिलाध्यक्ष मतियस बागे, संदेश एक्का, आयरीन एक्का, विष्णु दयाल शर्मा, अभय विश्वकर्मा, राजु केसरी, अनूप श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख