Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsForest Department Seizes Illegal Truck Loaded with 70 Logs in Mahabuang
एक ट्रक अवैध सखुआ का बोटा जब्त, तस्कर फरार

एक ट्रक अवैध सखुआ का बोटा जब्त, तस्कर फरार

संक्षेप: वन विभाग की टीम ने महाबुआंग थाना क्षेत्र के जंगल से अवैध सखुआ बोटा लदा एक ट्रक जब्त किया। चालक और मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Fri, 14 Nov 2025 11:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

बानो, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने गुरुवार की रात अवैध सखुआ बोटा लदा ट्रक जब्त किया। बताया गया कि महाबुआंग थाना क्षेत्र के जंगल से गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने करीब 70 पीस सखुआ का बोटा लदा ट्रक जब्त किया। रेंजर अभय कुमार ने बताया कि महाबुआंग के जंगल से लकड़ी तस्करों द्वारा लकड़ी काटकर तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान चालक और मजदूर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। जब्त लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपए बताया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्करो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विभागीय जांच शुरु कर दी गई है। -