इंदटांड़ में फुटबॉल टूर्नामेंट तीन सितम्बर से
लचरागढ़ इंदटांड़ मैदान में तीन सितंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इच्छुक टीमें ₹15000 जमा कर 25 अगस्त तक नामांकन करा सकती हैं। फाइनल मैच 7 सितंबर को खेला जाएगा, विजेता को ₹2 लाख और उपविजेता को...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 24 Aug 2025 10:44 PM

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ इंदटांड़ मैदान में तीन सितंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीम ₹15000 अग्रिम जमा कर नामांकन करा सकती हैं। प्रतियोगिता का फाईनल मैच सात सितम्बर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता टीम को दो लाख रुपए और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए का नगर पुरस्कार दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजू साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वाली टीमें 25 अगस्त तक नामांकन करा सकती है। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




