खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की खाद्य सामग्री के गुणवत्ता की जांच

Feb 28, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विभिन्न किराना दुकानों और होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। बिना अनुज्ञप्ति के संचालकों को नोटिस जारी किया गया और नागरिकों से संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना देने की अपील की गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की खाद्य सामग्री के गुणवत्ता की जांच

सिमडेगा, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के विभिन्न किराना दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स अनुसार स्टोर , मेसर्स चांद खान, मेसर्स आरोग्य अमृतुल्य, मेसर्स चीकू भोजनालय होटल, मेसर्स जहांगीर जेनरल स्टोर, सहित कई प्रतिष्ठान में जाकर साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, एक्सपायरी तिथि, पैकेजिंग एवं लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत बिना अनुज्ञप्ति के संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें। ताकि समय पर जांच कर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।