Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsFood Safety Inspection in Simdega Quality Check on Stores for Makar Sankranti
एफएसओ ने चलाया छापेमारी अभियान

एफएसओ ने चलाया छापेमारी अभियान

संक्षेप:

सिमडेगा में एफएसओ प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मकर संक्रांति के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की छापेमारी की। गोयल स्टोर, राजू केशरी फल दुकान और गडोदिया स्टोर से तिलकुट, गुड़ और खाद्य तेल के नमूने लिए गए। उन्होंने खुली बिक्री पर प्रतिबंध और खाद्य अनुज्ञप्ति के बिना व्यवसाय करने पर दंड की चेतावनी दी।

Jan 10, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एफएसओ प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में मुख्यालय में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में गोयल स्टोर, राजू केशरी फल दुकान, एवं गडोदिया स्टोर सहित अन्य दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गोयल स्टोर एवं राजू केशरी फल दुकान, से तिलकुट तथा गडोदिया स्टोर से गुड़ एवं खाद्य तेल के नमूने संग्रह कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए। ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि खुले में मांस काटकर या लटकाकर बिक्री करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीकरण के मीट एवं मुर्गा व्यवसाय का संचालन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके अंतर्गत संबंधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना, सामग्री की जब्ती एवं अन्य कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;