सौहार्द, सामाजिक समरसता, मानव कल्याण के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ रामरेखा महोत्सव
सिमडेगा में पहला राजकीय रामरेखा महोत्सव सम्पन्न हुआ, जिसमें आस्था, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर और एसपी एम अर्शी के भक्ति एवं देशभक्ति गीतों ने माहौल को भक्ति में डुबो दिया। डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में यह महोत्सव सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गया।
सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आस्था, सौहार्द, सामाजिक समरसता, मानव कल्याण, समाज सेवा के संकल्प के साथ प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव सम्पन्न हुआ। रामरेखा महोत्सव ने राज्य के पुरातन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प दिलवाया। रामरेखाधाम की पहाड़ी की तलहटी पर आयोजित प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव भक्ति और संगीत के सुरों से गूंज उठा। बुधवार की देर शाम सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने अपने मधुर भजनों से ऐसा अलौकिक माहौल रचा कि पूरी पहाड़ी श्रद्धा और आनंद में डूब गई। उनके सुरों ने मानो हर हृदय को राम भक्ति में रंग दिया। इसके पूर्व जानी-मानी गायिका राधा श्रीवास्तव की मनमोहक प्रस्तुति पर भी भक्तगण झूम उठे।

रामरेखा की पावन धरती पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा, जिसने पूरे महोत्सव को एक दिव्य उत्सव का रूप दे दिया। हास्य कलाकार रविंद्र जॉनी ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। जिले के प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार जगदीश बड़ाईक, सत्या महतो की प्रस्तुति को भी काफी सराहना मिली। महोत्सव में भी हजारों की भीड़ उमड़ी थी, कार्यक्रम स्थल में पांव रखने की जगह नहीं थी। कार्यक्रम का समापन डीएसओ मनोज कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन मिनाक्षी के द्वारा किया गया। मौके पर डीआईजी चंदन सिन्हा, डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसी ज्ञानेंद्र, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, एसडीपीओ बैजु उरांव, डीएसपी रणवीर सिंह, एनडीसी समीर रनियर खलखो, सुशील श्रीवास्तव, डीपीआरओ पलटू महतो, डीटीओ संजय कुमार बाखला, अनूप केसरी, अमरनाथ बामलिया, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, मनोज जयसवाल, लखन गुप्ता, मुकेश गोयल सहित कई लोग उपस्थित थे। एसपी एम अर्शी के गीत से जनसमूह में हुआ देशभक्ति का संचार रामरेखा महोत्सव के स्मारकीय क्षणों में एसपी एम अर्शी ने वह गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित हर दिल देश भक्ति से भर गया। मेरा भारत वह भारत है, जिसके आगे संसार चला.... गीत शुरू होते ही माहौल भावपूर्ण हो गई। एसपी एम अर्शी के स्वर में भी एक कोमल सुकुन था। गीत का हर शब्द देशभक्ति के पवित्र उत्साह को नया आयाम देता रहा, और लोगों के चेहरे पर गर्व की रेखाएँ उभर आईं। महोत्सव की भूमि में देश भक्ति गीत एक विशाल भारत की आत्मा को झंकृत कर रही थीं। गीत के हर उच्चारण ने राष्ट्र के सांस्कृतिक एकता और साहसपूर्ण इतिहास को याद दिलाया, और उपस्थित जनसमूह एक बार फिर अपने अद्वितीय भारतीयत्व पर गर्व से भर गया। डीसी कंचन सिंह के बेहतर प्रबंधन में भव्य समारोह के रूप में संपन्न हुआ रामरेखा महोत्सव डीसी कंचन सिंह के कुशल नेतृत्व और बेहतरीन प्रबंधन की बदौलत रामरेखा महोत्सव आस्था, संस्कृति और अनुशासन का अद्भुत संगम बन गया। जनसहभागिता और प्रशासनिक चुस्ती के मेल से समारोह शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप में संपन्न हुआ। महोत्सव स्थल पर उत्साह और सांस्कृतिक रंगों का ऐसा वातावरण रहा, जिसने हर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थित तैयारियों ने कार्यक्रम को सुगमता से संचालित किया। डीसी कंचन सिंह ने स्वयं आयोजन की रूपरेखा पर सतत निगरानी रखी। उनके निर्देशन पर नोडल पदाधिकारी के रूप में डीडीसी दीपांकर चौधरी ने अपने कार्य कुशलता का परिचय देते हुए ऐसी व्यवस्था की जहाँ श्रद्धा और शांति दोनों साथ चले। स्थानीय एवं देश के नामी कलाकारों के प्रस्तुतीकरण, श्रद्धालुओं की आस्था और नागरिकों की जिम्मेदार भागीदारी ने इस महोत्सव को जिले की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव बना दिया। रामरेखा महोत्सव की व्यवस्था जिले को एक नई पहचान दे गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




