Simdega News: मैनाबेड़ा ने जीता फादर लुईस काडोंग स्मृति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट
Simdega News: सिमडेगा में चार दिवसीय फादर लुईस काडोंग स्मृति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ओलिभर लकड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैनाबेड़ा ने फाइनल में खिजरी को 1-0 से हराया, जहां मैनाबेड़ा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल दागा।

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सामटोली पारिस मैदान में आयोजित चार दिवसीय फादर लुईस काडोंग स्मृति मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट का विवरण
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मैनाबेड़ा और खिजरी की टीम के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ओर से गोल करने के कई प्रयास किए गए। लेकिन कोई भी टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी।
फाइनल मुकाबला
दूसरे हाफ में मैनाबेड़ा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल दाग दिया। इसके बाद खिजरी की टीम ने बराबरी की कोशिश की। लेकिन मैनाबेड़ा के खिलाड़ियों ने बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला 1-0 से जीत लिया और टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में वार्ड पार्षद जेवियर फ्रांसिस खलखो, जोसेफा लकड़ा, अगुस्ता कुल्लू और रोशा केरकेट्टा भी मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक फादर इग्नाशियूस टेटे, मुख्य कार्यकारी सदस्य ब्रिसीयूस सोरेंग, आयोजन समिति के अध्यक्ष आशिसन तिग्गा, प्रवीण टेटे, प्रशान्त केरकेट्टा, अनूप डुंगडुंग और रिचर्ड सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


