Simdega News: सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका प्रभा केरकेट्टा को दी भावभीनी विदाई
Simdega News: कुरडेग के रामवि घाघमुंडा में सहायक शिक्षिका प्रभा केरकेट्टा की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने भावभीनी विदाई दी। प्रधानाध्यापक ममता कुमारी गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया और शिक्षिकाओं ने उपहार भेंट किए। प्रभा ने 32 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की और विद्यालय में सकारात्मक छाप छोड़ी।

Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामवि घाघमुंडा में सोमवार को सहायक शिक्षिका प्रभा केरकेट्टा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक ममता कुमारी गुप्ता ने प्रभा केरकेट्टा को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उन्हें उपहार भेंटकर विदाई दी। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रभा केरकेट्टा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सहज व्यवहार से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। उनके स्वच्छ, पारदर्शी और संवेदनशील विचार विद्यालय परिवार को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। प्रभा केरकेट्टा ने शिक्षा के क्षेत्र में करीब 32 वर्षों तक सेवा दी।
उन्होंने वर्ष 1994 में सहायक शिक्षिका के रूप में राजकीय मध्य विद्यालय कुटमाकच्छार में योगदान दिया था। इसके बाद जुलाई 2001 में स्थानांतरित होकर राजकीय मध्य विद्यालय घाघमुंडा में योगदान दिया। यहां उन्होंने करीब 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। सोमवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में शिक्षिका आशा जायसवाल, साधना कुमारी, शोभा कुमारी, अंबिका टोप्पो, बीआरपी रूबी बाई, रेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।-


