Simdega News: परिवार नियोजन अपनाकर परिवार को खुशहाल रखें: सुशील
Simdega News: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव और परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और परिवार नियोजन सेवाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन प्रमुख सरस्वती देवी, बीडीओ नैमन कुजूर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप बेहरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महत्वपूर्ण जानकारी
इस दौरान लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और परिवार नियोजन के महत्व के बारें में जानकारी दी गई। मौके पर सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का असर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्राकृतिक संसाधनो पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या देश हित और परिवार के विकास में बाधक है। जितना छोटा हमारा परिवार होगा उतना ज्यादा विकास होगा।
जागरूकता का महत्व
बीडीओ ने कहा कि जागरूकता ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप बेहरा ने कहा कि परिवार नियोजन अपनाकर परिवार को स्वास्थ्य और खुशहाल रखा जा सकता है। साथ ही लोगों को सरकारी अस्पतालों में परिवार नियोजन से जुड़ी कई सुविधाएं और निःशुल्क उपलब्ध सलाह के बारे में बताते हुए लोगों से इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उपस्थित अतिथि
मौके पर बीस सुत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, सांसद प्रतिनिधि देवनीश खलखो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, बीपीएम राकेश रोशन केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


