Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsExciting Day-Night Football Festival on October 29-30 with Prizes Worth 5 Lakhs
फुटबॉल के विजेता टीम को मिलेगा तीन लाख का पुरस्कार

फुटबॉल के विजेता टीम को मिलेगा तीन लाख का पुरस्कार

संक्षेप:

हुरदा में 29 और 30 अक्टूबर को दिवा रात्री डे नाइट फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी। पहले स्थान के लिए 3 लाख, दूसरे के लिए 2 लाख और तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए 50-50 हजार...

Fri, 24 Oct 2025 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा स्थित थाना मैदान में 29 एवं 30 अक्तूबर को दिवा रात्री डे नाइट फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन होगा। जिसका इंट्री फीस 30,000 हजार रखा गया है जिसमें 16 टीमें भाग लेगी जिसमें पहला प्राइज 3 लाख, दूसरा प्राइज 2 लाख नगद राशि दी जाएगी। जबकि तीसरा प्राइज 50 हज़ार एवं चौथा प्राइज 50 हज़ार रुपए नगद राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन बजरंग दल क्लब हुरदा के बैनर तले होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष बालेश्वर नाग, उपाध्यक्ष बालमुकुंद नायक, कोषाध्यक्ष रामचंद्र साहु, उपकोषाध्यक्ष हरीश सिंह, सचिव प्रवीन साहु, उपसचिव मनोज बड़ाईक, संरक्षक सुदीप नाग, खेल मंत्री अमृत साहु के अलावे सदस्य बलदेव साहु, केशव लाल साहू, सुरेश साहु, मंगल महतो, गुरुदत्त सिंह, शोमा पहान, नमजान जोजो, बालेश्वर सिंह, परोमोद नाग, मनोज हजाम, लक्ष्मन नाग को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

-