Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsEmpowerment through Women s Groups Annual Meeting of Nawataloi Livelihood Women s Collective
आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं महिलाएं: ज़िप अध्यक्ष

आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं महिलाएं: ज़िप अध्यक्ष

संक्षेप:

कोलेबिरा में नवाटोली आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष और अन्य अतिथियों ने भाग लिया। महिलाओं के स्वरोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की...

Sat, 30 Aug 2025 12:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगर भवन में नवाटोली आजीविका महिला संकुल संगठन सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि प्रमुख दूतामी हेमरोम, बीडीओ बिरेंद्र किंडो थे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच तक लाने के दौरान अतिथियों का स्वागत पारंपरिक मान्दर और झूमर नृत्य से किया गया। संकुल संगठन की लेखा स्नेहलता बागे ने वर्ष 2024-25 का वित्तीय ब्योरा प्रस्तुत किया।जबकि संकुल समन्वयक उर्मिला देवी ने आगामी वर्ष की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईपीआरपी प्रतिनिधि ने महिलाओं के स्वरोजगार, बचत, स्वास्थ्य, शिक्षा और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं रोज़ प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि महिला समूहों की बदौलत आज महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं। उन्होंने महिला समूह की भूमिका को सराहते हुए कहा कि संगठित होकर महिलाएं अपने अधिकारों और विकास की दिशा में बेहतर योगदान दे रही हैं।प्रमुख दूतामी हेमरोम ने कहा कि महिला समूह आत्मनिर्भर समाज की नींव हैं। यह न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बना रहे हैं। बल्कि उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से भी निखार रहे हैं। मौके पर क्लस्टर सचिव सुजाता कुमारी, मुखिया अनीता जड़िया, कलेक्टर सीसी अमिता बड़ाईक, पीआर विनीता कुल्लू सहित अन्य उपस्थित थे। -