Simdega News: मत्स्य विकास एवं प्रसार योजनाओं के लिए योग्य लाभुकों का चयन
Simdega News: सिमडेगा में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए लाभुकों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में तालाब विकास, जीर्णोद्धार और उत्कृष्ट मत्स्य पालक पुरस्कार जैसे विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अंतर्गत मछली पालन के लिए कई लाभार्थियों का चयन किया गया और नई प्रजातियों के संचयन के लिए भी कदम उठाए गए।

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के लिए योग्य लाभुकों का चयन किया गया। जिला मत्स्य कार्यालय सिमडेगा के कार्यालय कक्ष में एसी गिरिजा शंकर महतो की अध्यक्षता में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के अंतर्गत चप्पू नाव के लिए 05, गिल नेट के लिए 20, नया ग्रो-आउट के लिए 10, मछली-सह-बत्तख पालन के लिए 04 तथा तालाबों में आच्छादन के लिए मत्स्य अंगुलिकाओं के क्रय के लिए 65.81 एकड़ क्षेत्र का चयन किया गया। वहीं मत्स्य प्रसार, अनुसंधान व प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट मत्स्य पालक/मत्स्य कृषक पुरस्कार के लिए 02, मोती पालन के लिए 04, मांगुर पालन के लिए 10, निजी क्षेत्र में महाझींगा पालन के लिए 04 तथा जलाशयों में मत्स्य पालन के लिए लाइफ जैकेट के 29 लाभुकों का चयन किया गया।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत तालाबों में अमूर कार्प, जयंती रोहू, तिलापिया, अमृत कतला, देसी मांगुर आदि प्रजातियों के संचयन के लिए 05 लाभुकों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।


