Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsElephant Attack Injures Two Villagers in Simdega Compensation Provided by MLA
हाथी के हमले में दो ग्रामीण, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

हाथी के हमले में दो ग्रामीण, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

संक्षेप:

सिमडेगा के चियारीकानी गांव में हाथी के हमले में श्रवण सिंह और लल्लू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात हुई। श्रवण सिंह को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। विधायक...

Sep 19, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ प्रखंड के चियारीकानी गांव निवासी श्रवण सिंह और लल्लू सिंह हाथी के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना गुरुवार के देर रात की है। बताया गया कि श्रवण सिंह अपने घर पर था। इसी क्रम में क्षेत्र में हाथी के आने की धमक लगते ही वह घर से निकला। इसी क्रम में वह हाथी की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल श्रवण सिंह को इलाज के लिए रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विधायक के पहल पर घायल को मिली मुआवजा राशि विधायक भूषण बाड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को रेंजर शंभू शरण सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह ने घायल दोनों ग्रामीणों को सहायता राशि प्रदान करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मौके पर वन कर्मी अंग्रेश शरण, दीपक सिंह, चन्दन कुमार सिंह, शिव केशरी, रतन प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।