ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगासादगी के साथ आज मनेगा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

सादगी के साथ आज मनेगा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

जिले में ईद मिलादुन्नबी की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इस्लामपुर स्थित रजा मस्जिद और खैरनटोली मोजाहिद मुहल्ला स्थित मस्जिद-ए- गौसिया और आजाद बस्‍ती स्थित गरीब नवाज मस्जिद को पैगम्बर मोहम्मद...

सादगी के साथ आज मनेगा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 30 Oct 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में ईद मिलादुन्नबी की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इस्लामपुर स्थित रजा मस्जिद और खैरनटोली मोजाहिद मुहल्ला स्थित मस्जिद-ए- गौसिया और आजाद बस्‍ती स्थित गरीब नवाज मस्जिद को पैगम्बर मोहम्मद के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरी तरह से सजाया गया है। जानकारी के अनुसार कोविड 19 को ले जुलुस नहीं निकाला जाएगा। पर्व के मद्देनजर रजा मस्जिद रोड, मोजाहिद मुहल्ला आजाद बस्ती में झंडे, बैनर आदि लगाया गया है। अंजुमन फैजुर्रजा के पदधारियों ने सादगी के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाने की अपील की है।

शांति के दूत है, पैगम्बर मुहम्मद : मौलाना कादरी

ईद-मिलादुन्नबी की पुर्व संध्या पर मदरसा फैजुररजा के मोहतमिम मौलाना रौशनुल कादरी ने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद शांति के दूत है। उन्होंने विश्व में अमन शांति और भाईचारे के माहौले में जिंदगी गुजारने का संदेश दिया। मौलाना कादरी ने कहा कि उर्दू माह की 12 रबीउल अव्वल को 570 हिजरी में पैगम्बर मुहम्मद का जन्म हुआ था। उनके जन्‍म की खुशी में पूरे विश्व के लोग जश्न मनाते हैं। उन्होंने घरों में हुसैनी परचम लगाने,पैगम्बर मुहम्मद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मौलाना कादरी ने कहा कि पैगम्बर पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी जिंदगी गुजारने की नसीहत दी। उन्होंने सभी लोगो से आपस में मिलकर रहने की भी शिक्षा देते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत बतलाई। मौलाना कादरी ने समस्त लोगो से पैगम्बर मोहम्मद के बताए मार्ग पर चल कर जिंदगी गुजारे की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें