ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाबांस से बनी सामग्रियों को पहचान दिलाने के लिए होगा प्रयास: डीसी

बांस से बनी सामग्रियों को पहचान दिलाने के लिए होगा प्रयास: डीसी

भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय ऑफिस ऑफ डेवलपमेंट कमीशनर हैंडीक्राफ्ट के सहयोग से दो दिवसीय लोकल लेब मार्केटिंग फोर हैंडीक्राफ्ट कारीगर वर्क शॉप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। झारक्राफ्ट के द्वारा आयोजित...

बांस से बनी सामग्रियों को पहचान दिलाने के लिए होगा प्रयास: डीसी
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 27 Sep 2019 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय ऑफिस ऑफ डेवलपमेंट कमीशनर हैंडीक्राफ्ट के सहयोग से दो दिवसीय लोकल लेब मार्केटिंग फोर हैंडीक्राफ्ट कारीगर वर्क शॉप का आयोजन शुक्रवार को किया गया। झारक्राफ्ट के द्वारा आयोजित वर्कशॉप का शुभारंभ डीसी विप्रा भाल ने दीप जलाकर किया।

उन्होंने कहा कि अपनी रचनात्मक प्रवृति और क्षमता के बल पर मनुष्य ने अनेक कलाओं को जन्म दिया है। जिला में बांस कारीगरों के द्वारा विभिन्न सामग्रीयों का निर्माण किया जाता है। इन कारीगारों की स्थानीय स्तर पर बाजार की व्यवस्था होने से वस्तुओं की बिक्री में तेजी आएगी। तथा कारीगरों का आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। जिले में बांस की बनी सामाग्री की पहचान राज्य स्तर दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिला के महिलाओं तथा युवाओं के भीतर छुपी कला को निखार कर उन्हे रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। मौके पर डीसी ने बांस के बने सामग्रीयों का भी अवलोकन किया। मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें