निराशा से आशा, अंधकार से प्रकाश और मृत्यु से जीवन की ओर बढ़ने का प्रतीक है ईस्टर: बिशप

Apr 05, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न चर्चों में विशेष मिस्सा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बिशप विंसेंट बारवा ने कहा कि ईस्टर निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है। फा इग्नासियुस टेटे ने लोगों से प्रेम और एकता का संदेश फैलाने की अपील की।

निराशा से आशा, अंधकार से प्रकाश और मृत्यु से जीवन की ओर बढ़ने का प्रतीक है ईस्टर: बिशप

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले भर में प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पावन पर्व ईस्टर रविवार को हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में आरसी धर्मावलंबी शामिल होकर प्रभु की आराधना की। वहीं जीईएल मतावलंबियों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ईस्टर की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में पास्का जागरण का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान की अगुवाई सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बारवा ने की। उनके साथ विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे, संत मेरिज के रेक्टर फा पियूस खलखो, फा किशोर लकड़ा सहित कई पुरोहितगण उनके सहयोगी के रूप में उपस्थित थे।

मौके पर बिशप विंसेंट बारवा ने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर निराशा से आशा, अंधकार से प्रकाश और मृत्यु से जीवन की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रभु येसु का पुनरुत्थान मानवता को यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विश्वास और प्रेम के सहारे नई शुरुआत की जा सकती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में क्षमा, दया और सेवा के भाव को अपनाएं और समाज में शांति व भाईचारे का संदेश फैलाएं।नई आशा और नई ऊर्जा का संदेश देता है ईस्टर: फा इग्नासियुस टेटेइधर रविवार को ईस्टर के मौके पर संत अन्ना महागिरजाघर में दो विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किए गए। पहली मिस्सा विजी फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर अपने संदेश में फा इग्नासियुस टेटे ने कहा कि ईस्टर का संदेश हमें नई आशा और नई ऊर्जा देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, विश्वास कभी नहीं खोना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान इस बात का प्रमाण है कि सत्य और प्रेम की हमेशा विजय होती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भूलकर प्रेम, एकता और सहयोग की भावना के साथ समाज को मजबूत बनाने में योगदान दें।फोटोपी12:- सिमडेगा के संत अन्ना महागिरजाघर में शनिवार की रात मसीही धर्मावलंबियों को संबोधित करते विशप विसेंट बरवापी13:- सिमडेगा के संत अन्ना महागिरजाघर में शनिवार की रात धर्म विधि में उमड़ी मसीही धर्मावलंबियों की भीड़-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।