Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsDJ Demand Soars for New Year Celebrations Amid Traffic Chaos in Simdega
नव वर्ष को लेकर डीजे बाजा की मांग बढ़ी

नव वर्ष को लेकर डीजे बाजा की मांग बढ़ी

संक्षेप:

सिमडेगा में नव वर्ष के जश्‍न के लिए डीजे की मांग बढ़ गई है। लोग एडवांश बुकिंग कर रहे हैं, जबकि डीजे भाड़े में बढ़ोतरी कर चुके हैं। वर्ष 2025 के अंतिम दिन, बाजार में गहमा गहमी रही और खरीदारी जोरों पर थी। महावीर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोग परेशान हुए।

Jan 01, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। नव वर्ष के जश्‍न को लेकर डीजे बाजा की मांग काफी बढ़ गई है। हर कोई पर्व को लेकर एडवांश बुकिंग करते हुए नजर आए। इधर डीजे सिस्‍टम वाले भी पर्व को लेकर भाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। भाड़ा में बढ़ोतरी करने के बावजूद लोग डीजे सिस्‍टम की बुकिंग कराई। इधर वर्ष 2025 के अंतिम दिन शहर के बाजार में गहमा गहमी बनी रही। गुजरते हुए साल को अलविदा कहने और नए वर्ष का स्वागत करने की तैयारी कर रहे लोगो ने जमकर खरीदारी की। इधर दिन भर वर्ष का अंतिम दिन रहने के कारण शहर के मुख्‍य चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सबसे ज्‍यादा जाम का नजारा महावीर चौक में देखा गया। दिन के 11 बजते बजते ही चौक में जाम शुरु हो गई थी। जिसके कारण लोग काफी परेशान रहे। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी विधि व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद नजर आई। -