चित्रगुप्त पूजा --कोयलांचल में भैया दूज और चित्रगुप्त महाराज की पूजन
कुजू कोयलाचंल के विभिन्न स्थानों पर बहनों ने भाई के दीर्घायू होने की कामना के साथ भैयादूज को लेकर पूजन किया। साथ ही पहले भाईयों को गाली देते दी। बाद में भाईयों के दुश्मन के नाश होने की कामना करते हुए...
कुजू कोयलाचंल के विभिन्न स्थानों पर बहनों ने भाई के दीर्घायू होने की कामना के साथ भैयादूज को लेकर पूजन किया। साथ ही पहले भाईयों को गाली देते दी। बाद में भाईयों के दुश्मन के नाश होने की कामना करते हुए गोधन कूटा। इसके बाद भाईयों की आरती उतारते हुए रक्षासूत्र बांधा गया। इधर चित्रांश परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त महाराज कर पूजन पूरे भक्तिभाव से किया। भगवान चित्रगुत की प्रतिमा स्थापित कर चित्रांशों ने पूरे भक्तिभाव से पूजन करने के बाद हवन किया। वहीं प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों ने समाज के एक दूसरे लोगों के सुख-दुख: में सहभागी बनने का संकल्प लिया। बाद में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। वहीं चित्रांश परिवार के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तूति से समां बांध दिया।