डीसी-एसपी ने किया विभिन्न बूथों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
सिमडेगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत खोटरे ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का पालन करने की बात कही।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों ने सिमडेगा कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। इसके अलावा वार्ड संख्या 07 स्थित कुंज नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड संख्या 11 स्थित राज्य संपोषित बालक उवि तथा वार्ड संख्या 12 के नीचे बाजार सामुदायिक भवन में बने बूथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
साथ ही उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। वार्ड संख्या 11 के मतदान केंद्र में रैंप निर्माण कराने, विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों एवं पुलिस के ठहरने के लिए कक्षों का चयन कर वहां गद्दा, बेडशीट एवं आवश्यक सामग्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। मतदान केंद्रों एवं उनके आसपास विशेष साफ-सफाई रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया। सभी मतदान केंद्र में दिशा सूचक, दिवाल लेखन एवं वोटिंग कंपार्टमेंट का लेआउट करने सभी कार्य को समय से पूर्ण कर लेने का निर्देश दी। मौके पर एसी ज्ञानेन्द्र, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीपीओ बैजू उरांव आदि उपस्थित थे। फोटो पी12- सिमडेगा में शुक्रवार को बूथ का निरीक्षण करती डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




