Simdega News: जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

Simdega News: सिमडेगा में, डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी विद्यालयों की जोन वर्गीकरण और यू-डायस कोड अंकन पर चर्चा की गई। अनुमोदित सूची को अद्यतन किया गया और सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। परियोजना निदेशक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Simdega News: जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के जोन वर्गीकरण एवं विद्यालयों के यू-डायस कोड अंकित करने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई। विभागीय निर्देशों के आलोक में पूर्व में अनुमोदित विद्यालयवार जोन एक से लेकर जोन पांच तक की सूची को यू-डायस कोड के साथ अद्यतन कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका अवलोकन किया गया एवं सर्वसम्मति से सूची को अनुमोदित किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा, जिला डीएसई दीपक राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाSimdega News: जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित