जिले में संचालित हैं 53 बैंक शाखाएं व 22 एटीएम

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा में डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें जिले में बैंकिंग सेवाओं और ऋण वितरण की समीक्षा की गई। 53 बैंक शाखाएं और 22 एटीएम हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, और स्वनिधि योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। कुल 4199 एसएचजी समूहों को ऋण वितरित किया गया है।

जिले में संचालित हैं 53 बैंक शाखाएं व 22 एटीएम

सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में विशेष जिला परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति, ऋण-जमा अनुपात निगरानी उपसमिति तथा जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक हुई। मौके पर डीसी ने जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बताया गया कि जिले में 53 बैंक शाखाएं, 22 एटीएम, 2,24,521 डेबिट कार्ड धारक, 79,091 इंटरनेट बैंकिंग तथा 1,52,465 मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ता हैं। वहीं एईपीएस के माध्यम से 6,44,829 लेन-देन किए। बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। आधार सीडिंग का प्रतिशत 93.12 तक पहुंच चुका है।

जिसे और बेहतर करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि जिले में ऋण प्रवाह बढ़ाकर आर्थिक गतिविधियों को गति देना आवश्यक है। बताया गया कि पीएमईजीपी के तहत 20 लक्ष्यों के विरुद्ध सभी 20 आवेदन स्वीकृत कर बैंकों को भेजे जा चुके हैं। पीएमएफएमई योजना में 131 के लक्ष्य के मुकाबले 53 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 733, द्वितीय चरण में 268 तथा तृतीय चरण में 73 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले में 4199 एसएचजी समूहों को कुल 62.67 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया है। आरसेटी के कार्यों के समीक्षा में पाया गया कि वर्ष 2024-25 में 930 के लक्ष्य के विरुद्ध 665 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। जिनमें से 345 का बैंक लिंकेज हुआ। वर्ष 2025-26 में 647 लक्ष्य के मुकाबले 449 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 231 को बैंक से जोड़ा गया। डीसी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए और सफल उद्यमियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित किया जाए। बैठक में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में कई अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।