ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगायुवाओं के साथ भारी धोखा किया है हेमंत सरकार: रितेश

युवाओं के साथ भारी धोखा किया है हेमंत सरकार: रितेश

शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम रंका मोड़ पर किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं...

युवाओं के साथ भारी धोखा किया है हेमंत सरकार: रितेश
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 18 Jul 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। प्रतिनिधि

शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम रंका मोड़ पर किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। हेमंत सरकार मुर्दाबाद, युवा विरोधी हेमंत सरकार वापस जाओ, धोखेबाज हेमंत सरकार इस्तीफा दो, जनविरोधी सरकार होश में आओ, भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित अन्य नारा भी लगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ भारी धोखा किया है। झामुमो ने चुनाव से पहले कहा था कि हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही एक साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार और बेरोजगार युवाओं को पांच से सात हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी।

हेमंत सोरेन ने कहा था कि अगर एक साल के अंदर वादा पूरा नही हुआ तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे लेकिन सत्ता मिलते ही झामुमो सरकार का सारा वादा फेल हो गया। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड में लूट, हत्या, बलात्कार, बालू की कालाबाजारी और अवैध वसूली का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। हेमंत सरकार के अन्याय के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्र में हेमंत के पाप का खड़ा फोड़ा गया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवा, किसान, व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। गढ़वा विधानसभा में अपराध और माफियागिरी चरम पर पहुंच गया हैं।

हेमंत सरकार के मंत्री और विधायक के सहयोग से हर विभाग में लूट मची हुई हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र विश्वकर्मा, कैलाश कश्यप, संजय तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश चौबे, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंत्री संजय जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, रामसरेश तिवा,री नीतीश तिवारी, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया, ओमप्रकाश पासवान, रुपेश दुबे, मनीष चौधरी, बिरेंद्र शर्मा, विवेक ठाकुर, विकास शर्मा, अक्षय दुबे, रविन्द्र गुप्ता, अरुण विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, अमित तिवारी, प्रशांत चौधरी, बलराम यादव, मनोज ठाकुर, यशवंत मिश्रा, विवेक चंद्रवंशी, सुजीत तिवारी, रमन टोपनो, उदय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें