Simdega News: तालाब टेंडर को लेकर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

Simdega News: ठेठईटांगर के कोरोमियां पंचायत में मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने तालाबों के टेंडर को लेकर विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। समिति ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है, कहकर कि ऐसी गतिविधियों से गांव में आपसी विवाद हो सकता है।

Simdega News: तालाब टेंडर को लेकर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप

Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमियां पंचायत स्थित टोंगराटोली की कोरोमियां पंचायत मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड ने पंचायत के तालाबों के टेंडर को लेकर विवाद उत्पन्न करने और ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। समिति की ओर से इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। समिति का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव में आपसी विवाद और लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समिति ने बताया कि तालाबों के संचालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित प्रक्रिया पूर्व से समिति के माध्यम से संचालित होती रही है।

समिति ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन पर समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाSimdega News: तालाब टेंडर को लेकर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप