दनगददी में होगा 2:0 आकांक्षी सम्पुर्णता कार्यक्रम का शुभारंभ
Feb 10, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
दनगदी में 12 फरवरी को आकांक्षी सिमडेगा के तहत 2:0 संपूर्णता कार्यक्रम की शुरूआत होगी। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें केसीसी और आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा। विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पर्यटक स्थल दनगदी में 12 फरवरी को आकांक्षी सिमडेगा के तहत 2:0 संपूर्णता कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। कार्यक्रम में सभी विभाग के द्वारा स्टाल लगाया जाएगा। वही विद्यालय के बच्चो के बीच प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया जाएगा। स्टाल में केसीसी,आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित कई अधिकारी भी शामिल होगें। सीओ सुधांशु पाठक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। -
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



