भक्तिभाव के साथ श्रद्धालुओं ने की मां काली की आराधना
दीपावली के अवसर पर शहर के नीचे बाजार में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। नीचे बाजार पुजा पंडाल में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर मध्य रात्रि को विधि...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।
दीपावली के अवसर पर शहर के नीचे बाजार में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। नीचे बाजार पुजा पंडाल में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर मध्य रात्रि को विधि विधान के साथ मां की आराधना की गई। यजमान के रुप में गौरव कुमार साह ने पुरोहित के द्वारा उच्चारित मंत्र से मां काली का अहवान कर सुख, समृद्धि एवं अमन-शांति की कामना की। पुरोहित की भूमिका आचार्य प्रदीप कुमार मिश्र के द्वारा निभाई गई। आयोजन में श्रीलाल साह, राहुल साह, दीपक कुमार, संयज साह, उदय कुमार आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे है। आयोजन समिति के श्रीलाल साह ने बताया कि मंगलवार को मां को महाप्रसाद खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा और लोगो के बीच प्रसाद का वितरण होगा।
