जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में सादिया परवीन प्रथम

Mar 02, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

संत जेवियर कॉलेज में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सादिया परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा रानी नायक ने पांचवां स्थान हासिल किया। इनका चयन राज्यस्तर प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उनके विचारों को सशक्त बनाना था।

जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में सादिया परवीन प्रथम

सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज के तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज परिसर में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत जेवियर्स कॉलेज की छत्रा सादिया परवीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि नेहा रानी नायक ने पांचवां स्थान हासिल किया। जिनका चयन राज्यस्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये किया गया। इसके अतिरिक्त जॉर्डन कुजूर, खुशी कुमारी एवं नेहा रावत को सक्रिय सहभागिता के लिए सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कॉलेज का नेतृत्व सहायक प्राध्यापिका डॉ. निशा रानी धनवार एवं जस्टिन सोरेंग के मार्गदर्शन में किया गया। उनके कुशल निर्देशन एवं प्रेरणा से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं समसामयिक विषयों पर विचार रखने का मंच प्राप्त हुआ।

बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना, उनके विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।