टोनिया से करकट्टा जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों को परेशानी
बानो प्रखंड के गेनमेर पंचायत के टोनिया से करकट्टा जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं और उन्हें पगडंडी का सहारा लेना पड़ रहा है। आपातकाल में एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे मरीजों को खतरा है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क निर्माण और पेयजल की मांग कर रहे हैं।

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेनमेर पंचायत के टोनिया से करकट्टा जाने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी है। सड़क पूरी तरह जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि अब लोग मजबूरी में पगडंडी रास्तों का सहारा ले रहे हैं। गांव के लोग धान के खेत में बने एक कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण गांव तक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं पहुंच पा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


