ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाभगवान गणेश पर बनाए गए नोट और सिक्को का किया प्रदर्शन

भगवान गणेश पर बनाए गए नोट और सिक्को का किया प्रदर्शन

कोविड 19 के कारण शुक्रवार को जिले में सादगी के साथ गणेश पुजा मनाया जाएगा। गणेश पुजा के मौके पर इस वर्ष किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा...

भगवान गणेश पर बनाए गए नोट और सिक्को का किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 21 Aug 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड 19 के कारण शुक्रवार को जिले में सादगी के साथ गणेश पुजा मनाया जाएगा। गणेश पुजा के मौके पर इस वर्ष किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इधर देश विदेश के करंसी नोट और सिकको को सहजने के शौकिन जादुगर आनंद जैन ने गणेश पुजा के मौके पर इंडोनेशिया, थाईलैंड सरकार के द्वारा भगवान गणेश के नाम पर छापे गए नोट का प्रदर्शन किया। जादुगर आनंद ने बताया कि इंडोनेशिया सरकार के द्वारा 20 हजार के नोट में भगवान गणेश की तस्‍वीर छापी गई है। वहीं थाईलैंड सरकार के द्वारा भी जारी सिक्‍को में भगवान गणेश की आकृति उकेरी गई है। जादुगर आनंद ने 1844 में इस्‍ट इंडिया कंपनी के द्वारा चलाए गए सिक्‍के भी दिखाए। जिसमें भगवान गणेश का फोटो बनाया गया है। जादुगर जैन ने भगवान गणेश को विघ्‍नहर्ता बताते हुए कहा कि भगवान गणेश सबसे पहले पुजे जाने वाले भगवान है। और इनकी आराधना से सभी कष्‍टो से मुक्ति मिलती है। उन्‍होने कहा कि उनके पास भारतीय संस्‍कृति से जुडी कई नोट और सिक्‍को का संग्रह है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें