ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगादिल्ली ने गुजरात को 12-1 से रौंदा

दिल्ली ने गुजरात को 12-1 से रौंदा

हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 11वीं राष्‍ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को कुल 52 गोल दागे गए। तीसरे दिन सबसे बड़ी जीत दिलली की टीम ने दर्ज...

दिल्ली ने गुजरात को 12-1 से रौंदा
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSun, 24 Oct 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा जिला प्रतिनिधि

हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 11वीं राष्‍ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को कुल 52 गोल दागे गए। तीसरे दिन सबसे बड़ी जीत दिलली की टीम ने दर्ज की। प्रतियोगिता में दिल्‍ली की टीम ने गुजरात को 12-1 से पराजित किया। वहीं अन्‍य प्रतियोगिता में मणिपुर की टीम ने उतराखंड को 7-5 से, ओडिसा ने छतीसगढ को 9-0 से विजय हासिल की। मध्यप्रदेश ने हिमांचल को 3-1 से जीत दर्ज की। वहीं बिहार को चंडीगढ के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बिहार को चंडीगढ ने 9-1 से हराया। जबकि एक अन्‍य मैच में मैच गोवा ने जम्मू-कश्मीर को 4-0 से हराया। इससे पूर्व चौथे दिन के पहले मैच का शुभारंभ एसपी डॉ शम्‍स तब्रेज ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त कर किया। उन्‍होंने दोनों टीमों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की शुभकामना दी। गौरतलब है कि शनिवार को पहला मैच मणिपुर और उतराखंड के बीच खेला गया।

चार दिनो में अबतक दागे जा चुके हैं कुल 210 गोल

11वीं राष्‍ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में गोलों की बौछार हो रही है। चौथे दिन तक प्रतियोगिता में कुल 210 गोल दागे जा चुके हैं। शनिवार को भी मैदान में गोलों की संख्‍या हाफ सैंच्‍यूरी को पार करते हुए 52 पर पहुंची। इससे पूर्व 22 अक्‍तूबर को 48, 21 अक्‍तूबर को 61, 20 अक्‍तूबर को 49 गोल दागे गए थे। आंकड़ों पर गौर फरमाया जाय तो प्रत्‍येक दिन गोलों की संख्‍या लगभग 50 के आसपास रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें