डीकन अनमोल सुरीन का हुआ पुरोहिताभिषेक

डीकन अनमोल सुरीन का हुआ पुरोहिताभिषेक

संक्षेप:

काथलिक चर्च भितबुना पल्ली में डीकन अनमोल सुरीन का पुरोहिताभिषेक समारोह आयोजित किया गया। बिशप बिन्सेंट बरवा ने विशेष मिस्सा पूजा में भाग लिया। बिशप ने पुरोहितों की समाजसेवा की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया और अनमोल सुरीन ने अपने पैतृक गांव में धन्यवाद ज्ञापन किया।

Nov 16, 2025 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

जलडेगा, प्रतिनिधि। काथलिक चर्च भितबुना पल्ली में रविववार को डीकन अनमोल सुरीन का पुरोहिताभिषेक किया गया। पुरोहिताभिषेक समारोह में सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप बिन्सेंट बरवा की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर बिशप ने कहा कि पुरोहिता ईश्वर का चारवाहा होते हैं। पुरोहित ईश्वर के चरवाहे के रूप में समाजसेवा का दायित्व निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, विभिन्न मण्डलियों एवं छात्रावासों द्वारा स्वागत गीत, मंगलाचरण और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं कोयल एवं वादक दल ने भव्य प्रस्तुति दी। इधर फा. अनमोल सुरीन के पैतृक गांव हुटुटुवा पोढ़ोटोली, दियुरगढ़ा में प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग का आयोजन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर जीवन संघर्षों का उल्लेख करते हुए सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में अनेक पुरोहित, धर्मबहनें, स्थानीय प्रचारक एवं बड़ी संख्या में मसीही समुदाय उपस्थित थे।