ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाडीसी ने की समर अभियान एवं पढ़ना लिखना अभियान की समीक्षा

डीसी ने की समर अभियान एवं पढ़ना लिखना अभियान की समीक्षा

डीसी सुशांत गौरव ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समर अभियान एवं पढ़ना लिखना अभियान की समीक्षा बैठक...

डीसी ने की समर अभियान एवं पढ़ना लिखना अभियान की समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाMon, 17 Jan 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा। हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि

डीसी सुशांत गौरव ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समर अभियान एवं पढ़ना लिखना अभियान की समीक्षा बैठक की। साथ ही समर अभियान का सर्वे कार्य एवं समर एप्प में डाटा इन्ट्री का कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने समर अभियान के ग्राउण्ड टीम का टेस्ट परीक्षा लेने की बात कही। डीसी ने साफ-सफाई एवं स्वाच्छता का माहौल को विकसित करने की बात कही। वहीं शतप्रतिशत कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भर्ती करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ महेन्‍द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, शिक्षा नोडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें