नीट परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्था को समय पर करें दुरुस्त: डीसी
सिमडेगा में नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। डीसी कंचन सिंह ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा में 141 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, तकनीकी सुविधाएं और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। मौके पर डीसी ने नीट परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा ने बताया कि जिले में कुल 141 परीक्षार्थी नीट यूजी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 3 मई को अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए पीएम केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। डीसी ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शी व्यवस्था एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए।
उन्होंने केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी कैमरों की समय पर स्थापना, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं मेडिकल इमरजेंसी के मद्देनजर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी डीसी ने कई दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर जारी करने, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी समुचित व्यवस्था करने को कहा। परीक्षा केंद्र के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को धारा 163 लागू करने के निर्देश दिया। बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, एसी ज्ञानेन्द्र, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी आदि उपस्थित थे।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


