कृषि योजना का लाभ किसानों का पहुंचाने का कार्य करे विभाग: डीसी

कृषि योजना का लाभ किसानों का पहुंचाने का कार्य करे विभाग: डीसी

संक्षेप:

सिमडेगा में, डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना और कृषक पाठशाला योजना की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कृषक पाठशाला की स्थापना पूरी हो चुकी है। इसके...

Oct 21, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना की जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा की गई। बैठक में डीईओ माधुरी टोप्पो ने बताया कि जिले में कृषक पाठशाला स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पाठशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे उन्नत खेती की दिशा में अग्रसर हो सकें। इसके अलावे उन्होने विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। डीसी कंचन सिंह ने संस्था द्वारा क्रियान्वित गतिविधियों की भुगतान विवरणी की समीक्षा करते हुए कार्य के अनुरूप वाउचर का मिलान सुनिश्चित करने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होने कहा कि लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि योजना का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचे। बैठक में डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। महिला मछली विक्रेताओं को योजनाओं में दे प्राथमिकता: डीसी बैठक में मत्स्य विपणन योजना अंतर्गत मछली परिवहन हेतु चार पहिया वाहन, खुदरा मछली विक्रेताओं के चयन एवं तालाब व जलाशय मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत मोटर चालित नाव क्रय हेतु लाभुक चयन पर चर्चा हुई। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों के चयन में उन्हीं को प्राथमिकता दी जाए जिन्हें पूर्व में किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, साथ ही महिला मछली विक्रेताओं को वरीयता दी जाए। उन्होंने मत्स्यजीवी समितियों से एनओसी प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।