Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsDC Kanchan Singh Promotes Tourism in Simdega by Exploring Kelaghagh Dam
गांव के आंगन में पहुंची प्रशासन, तो खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

गांव के आंगन में पहुंची प्रशासन, तो खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

संक्षेप:

सिमडेगा की डीसी कंचन सिंह ने केलाघाघ पर्यटन स्थल की पहचान बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ चट्टानों पर ट्रैकिंग की। उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया और पर्यटन की संभावनाओं को उजागर किया। चिमटीघाट गांव को विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

Dec 12, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के केलाघाघ पर्यटन स्थल को नई पहचान देने के लिए डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार की सुबह एक पहल शुरु की। उन्होंने एसपी एम अर्शी सहित जिले के अन्य अधिकारियों के साथ चट्टानों पर ट्रैकिंग कर, स्थानीयजनों को प्रकृति के आलिंगन में खोने की प्रेरणा दी। चट्टानों के ऊबड़-खाबड़ रास्ते, बीच में डैम का शांत जल और पहाड़ो से आती ठंडी हवा के बीच अधिकारियों ने ट्रेकिंग का आनंद उठाते हुए पर्यटन की संभावनाओं को दिखाया। डीसी ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और शहर से नजदीक केलाघाघ डैम की खुबसुरती देखते ही बनती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि डैम के नजदीक बसे चिमटीघाट गांव में ट्रेकिंग के माध्यम से पर्यटन की संभावना को तलाशा गया है जो सिमडेगा की प्राकृतिक सुंदरता को विश्व पटल पर उजागर कर पाएगा। उन्होंने कहा कि चिमटीघाट गांव को पर्यटन के हिसाब से विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए भी कार्य करते हुए सुरक्षित और रोमांचक ट्रेकिंग रूट बनाया जाएगा। इधर डीसी एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने डैम में नौका विहार का भी आनंद उठाया। मौके पर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया एवं कंबल का भी वितरण किया गया। गांव के खलिहान में जाकर सूप से डीसी ने की धान मिसनी चिमटीघाट गांव के आंगन में जाकर जब डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी ने ग्रामीण परिवेश में ग्रामीणों के साथ समय बिताया तो ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे थे। डीसी ने गांव में खलिहान को देखकर धान मिसने की प्रक्रिया को समझना चाहा। इसके बाद डीसी ने सूप में धान लिया और सीओ मो इम्तियाज अहमद ने मिसनी के लिए मशीन का पंखा घुमाया। इस पल का उपस्थित सभी लोगों ने आनंद उठाया। अधिकारी और ग्रामीण एक ही कतार में खड़े होकर विकास का नया अध्याय लिखते नज़र आए।