डीसी ने किया ऑफिसर कॉलोनी का निरीक्षण

Mar 29, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में डीसी कंचन सिंह ने ऑफिसर कॉलोनी का निरीक्षण किया और पार्क विकसित करने की पहल की। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताया और विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए डस्टबिन उपलब्ध कराने की बात भी की।

डीसी ने किया ऑफिसर कॉलोनी का निरीक्षण

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने ऑफिसर कॉलोनी का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलोनी में बच्चों के खेलने और परिवारों के लिए शाम बिताने हेतु पार्क विकसित करने की पहल की। डीसी ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने नप को कॉलोनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिया। डीसी ने कहा कि कॉलोनी में कई पदाधिकारी एवं कर्मियों के परिवार निवास करते हैं, ऐसे में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

इस दौरान उन्होंने डी टाइप क्वार्टर का निरीक्षण कर खाली पड़े क्वार्टर को आवंटित करने हेतु संबंधित पदाधिकार को निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ समीर रनियर खलखो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।