
अनाथ बच्चों के साथ डीसी ने मनाई दीपावली
संक्षेप: सिमडेगा में, डीसी कंचन सिंह ने अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बच्चों को अपने आवास बुलाकर फुलझड़ियाँ जलाईं और मिठाइयाँ बांटीं। इसके बाद, उन्होंने कल्याण गुरुकुल का निरीक्षण किया,...
सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। अनाथ अश्राम में रहने वाले बच्चों के साथ डीसी कंचन सिंह ने दीपावली का त्योहार मनाया। डीसी ने आश्रम में रहने वाली सभी बच्चों को अपने आवास में बुलाकर उनके साथ फुलझड़ियाँ व पटाखे जलाए और मिठाइयां बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। मौके पर डीसी ने कहा कि दीपावली का सच्चा आनंद तभी है जब हम समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ साझा करें। डीसी ने जिले में संचालित ओल्ड एज होम, कल्याण गुरुकुल तथा प्लेस ऑफ़ सेफ्टी का भी भ्रमण किया। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह और वृद्धाश्रम में बच्चों व बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई तथा सभी को शुभकामनाएँ दीं।
कल्याण गुरूकुल का डीसी ने किया निरीक्षण कल्याण गुरूकुल में डीसी को बताया गया कि यहां 50 छात्राएं असेम्बली लाइन ऑपरेटर और स्विंग मशीन ऑपरेटर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर छात्राओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सिल्वर स्पार्क रेमंड्स में प्लेसमेंट प्रदान किया जाएगा। डीसी ने गुरुकुल के प्रशिक्षण लैब, हॉस्टल व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, छात्राओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इस अवसर पर उन्होंने मिठाइयाँ बाँटी और उज्जवल भविष्य की कामना की। -

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




