Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCultural Program to Celebrate Durga Puja in Simdega with Performances by Renowned Artists
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज

संक्षेप:

सिमडेगा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सोनू एक्का होंगे। कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध गायक जैसे जगदीश...

Oct 09, 2024 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के मौके पर दुर्गा पूजा समिति तामड़ा के तत्वाधान में गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सोनू एक्का कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास साहू ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड के मशहूर गायक जगदीश बड़ाइक,सत्या महतो केशो देवी,पंचम राम,बरखा बड़ाइक,आशीष भारती, के द्वारा अपने गीत संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे। वहीं यंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप रांची की टीम के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। बताया गया कि रात्रि आठ बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें