Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCultural Festival Celebrated in Tumga Village with Emphasis on Agriculture and Tradition
तुमगा गांव में इंद मेला के मौके पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

तुमगा गांव में इंद मेला के मौके पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

संक्षेप: मंगलवार रात तुमगा गांव में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कृषि प्रधान क्षेत्र की महत्ता बताई। कार्यक्रम में नशाखोरी और कुरीतियों के खिलाफ...

Wed, 22 Oct 2025 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिकरियाटांड स्थित तुमगा गांव में मंगलवार की रात इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकंदर बरवा, खनन निरीक्षक सुभम दत्ता और थाना के एएसआई अखिलेश दुबे शामिल थे। मौके पर मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है और जब अच्छी फसल होती है, तो किसान भगवान इंद्र को धन्यवाद देने के लिए इस पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक एकता मजबूत होती है, बल्कि हमारी विलुप्त होती लोक संस्कृति और परंपराएं भी जीवित रहती हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सिकंदर बरवा ने समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी और बुराइयों को दूर करने पर बल दिया तथा युवाओं से समाज के विकास में आगे आने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायिका केशव देवी द्वारा मां दुर्गा की वंदना से हुई। इसके बाद सखी यादव, बिंदेश्वरी देवी, पंचम राम, राजदेव नायक, सुनीता कुमारी और बाबूलाल नायक जैसे कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को पूरी रात झूमने पर विवश कर दिया।ग्रामीणों की भारी भीड़ और उत्साह ने इस पारंपरिक पर्व को और भी भव्य बना दिया।