Simdega News: सीएससी दिवस पर सीएससी संचालको को मिला सम्मान
Simdega News: सिमडेगा में सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हेहल रांची में सीएससी की 17वीं वर्षगांठ पर सीएससी दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण लाभुकों को उत्कृष्ट सेवा देने वाले सीएससी संचालकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिले के वीएलई अमित श्रीवास्तव और मो नफीस को पैन कार्ड सेवा में प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हेहल रांची में सीएससी, एसपीभी की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीएससी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुबे की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित थी। मौके पर उन्होंने क्षेत्र में ग्रामीण लाभुकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु सीएससी संचालकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पैन कार्ड की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु सिमडेगा जिले के वीएलई अमित श्रीवास्तव, मो नफीस आरिफ़ को सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी, नीरज कुमार, अपर सचिव उच्च एवं तकनिकी शिक्षा के अधिकारी उपस्थित थे।
इधर जिले में सीएससी संचालकों को मिले सम्मान पर जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


