Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsContinuous Heavy Rain Causes Flooding in Simdega District

लगातार हो रही बारिश से उफनाई नदियां, कई गांव बना टापू

सिमडेगा जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कई गांवों को टापू बना दिया है। नदी-नाले और डैम उफान पर हैं, जिससे जल जमाव की समस्या बढ़ गई है। लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर कीचड़ भरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 24 Aug 2025 10:44 PM
share Share
Follow Us on
लगातार हो रही बारिश से उफनाई नदियां, कई गांव बना टापू

सिमडेगा, हिंदुस्तान टीम। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई गांव टापू बन गया। इस कारण ऐसे गांवों की परेशानी बढ़ गई है। नदी-नाले और डैम उफान पर है। गांव-शहर के खेत खलिहान में हर तरफ पानी भर गया। सड़कों और गलियों में हर तरफ ही पानी नजर आ रहा है। बारिश के कारण लोग घरों में कैद रहे। शहर के कई इलाकों में जगह जगह जल जमाव हो गया है। जल जमाव होने से आने जाने वाले लोगों को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश के बाद शहरी क्षेत्र के साहू मुहल्ले में पानी भर गया है। पानी भर जाने से मुहल्लेवासियों को घर तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं कई घरों में बारिश का पानी अंदर घुस रहा है। बारिश के बीच मनमोहक हुए जिले के पर्यटक स्थल लगातार हो रही बारिश के बीच जिले के पर्यटक स्थल भी मनमोहक नजर आ रहे है। केरसई प्रखंड स्थित बुदाधार पुल के नदी में पानी बढ़ जाने से मनमोहक दृश्य नजर आ रहा है। चारो तरफ पानी और हरियाली के बीच लोग सकुन महसूस कर रहे है। इधर केलाघाघ डैम में भी सभी झरने का गेट खेल देने से सुंदरता बढ़ गई है। दनगददी में भी उफान मारती नदी मनमोहक लग रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।