छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन

Mar 13, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने कोम्बाकेरा पंचायत के रोबगा ज्ञानी टोली में एक विशेष लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन किया। सड़क और संचार सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित थे। कार्यकर्ताओं ने कठिनाइयों को पार करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जोड़ने का कार्य किया।

छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन

बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोम्बाकेरा पंचायत के दूरस्थ गांव रोबगा ज्ञानी टोली में छोटानागपुर कल्याण निकेतन द्वारा पात्र ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष लिंकेज कार्यक्रम चलाया गया। गांव में सड़क और संचार सुविधा के अभाव के कारण यहां के ग्रामीणों को लंबे समय से सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी। आवागमन की कठिन परिस्थितियों और मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण कई पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते थे। इसी स्थिति को देखते हुए संस्था के कार्यकर्ता जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को एकत्रित किया।

नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को पहाड़ी के उस स्थान तक ले जाया गया, जहां थोड़ी बहुत नेटवर्क उपलब्ध थी। वहां पहुंचकर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि छोटानागपुर कल्याण निकेतन का उद्देश्य दूर-दराज के ऐसे गांवों तक पहुंचकर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। संस्था आगे भी इस प्रकार के प्रयास जारी रखकर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करती रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।