किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया चला हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस पार्टी के तत्वधान मे केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कृषि कानून 2020 के खिलाफ टैंसेरा पंचायत मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला महासचिव खुशीराम कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष नवीन...
कांग्रेस पार्टी के तत्वधान मे केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कृषि कानून 2020 के खिलाफ टैंसेरा पंचायत मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला महासचिव खुशीराम कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष नवीन बिरेन्द्र तिर्की ने ग्रामीणो को मोदी सरकार को जन विरोधी सरकार बताया। छ: साल के कार्यकाल में देश को ठगने का काम किया है। कांग्रेसी नेताओ ने कहा कि।कृषि कानून मे किसानों की भावना का ख्याल नहीं रखा गया है। जबकि भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। किसान देश के लोगो के अन्नदाता हैं इस कानून से देश के किसानों की मेहनत से उपज अनाज को मोदी कार्पोरेट घरानों के हाथों सस्ती मूल्य में बेचकर किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है। देश के किसान कभी माफ नहीं करेगे। उन्होने कहा कि सरकार देश मे कृषि की उन्नति के लिए हरित क्रांति लाई थी। लेकिन यह सरकार इसके विपरीत काम कर रही है जिससे देश के किसानों मे भारी रोष है। मौके पर मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष सिलबेस्टर खेस, अनुरंजन केरकेट्टा, सिबिरिया तिग्गा, प्रताप केरकेट्टा, जोहन खलखो, प्रदीप लकड़ा, दिलीप दास, सत्यभामा दास, लुइस एक्का, अजय लकड़ा आदि उपस्थित थे।