महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने मनाया वर्षगांठ
महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ पर सिमडेगा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के जिला प्रभारी दयामनी बारला और अन्य नेताओं ने गांधी जी के योगदान पर...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के 26 दिसम्बर 1924 को पहली बार कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का 100 वां वर्षगांठ कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को धूमधाम से मनाया। मौके पर पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पार्टी के जिला प्रभारी दयामनी बारला, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, पीसीसी डेलीगेट समी आलम उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर शुरुआत की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा मिली थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दुनिया को अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज के दौर में देश में गांधी जी की विचारधारा के विपरित कार्य किया जा रहा है। जिससे देश में असंतोष का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार पर चल कर ही संविधान की रक्षा की जा सकती है। जिला कार्यालय में कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर प्रदीप केसरी, पुष्पा कुल्लू, लखन गुप्ता, सामरोम पॉल तोपनो, कौशल किशोर रोहिल्ला, फुलजेन्सिया बिलुंग, रणधीर रंजन, लीला नाग, जमीर खान, जमीर हसन, वारिश रज़ा, सरताज खान आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।