106 किशोर-किशोरियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

गांगुटोली स्थित आरसी चर्च में रविवार को 106 किशोर-किशोरियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया। फादर जेवियर ने इसे ईसाई जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया, जो युवाओं को पवित्र आत्मा के वरदानों से भरता है। कार्यक्रम में महिला मंडली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

106 किशोर-किशोरियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली स्थित आरसी चर्च में रविवार को दृढ़ीकरण संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 106 किशोर-किशोरियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कर अपने विश्वास जीवन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष मिस्सा प्रार्थना से हुई।

मुख्य अनुष्ठाता का संदेश

मुख्य अनुष्ठाता फादर जेवियर एवं सह अनुष्ठाता फादर अजीत ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित करते हुए विश्व में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद चर्च परिसर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान 106 किशोर-किशोरियों को दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया गया। अपने संदेश में फादर जेवियर ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार ईसाई जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जो विश्वासियों को पवित्र आत्मा के वरदानों से परिपूर्ण करता है।

युवाओं का आह्वान

उन्होंने कहा कि इस संस्कार के माध्यम से युवा अपने विश्वास में और अधिक दृढ़ बनते हैं तथा ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलकर परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रेम, सेवा, त्याग और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडली द्वारा स्वागत गीत एवं प्रभु भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कई धर्म बहनें, चर्च कमेटी के सदस्य एवं पल्ली के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कितने किशोर-किशोरियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया?−
106 किशोर-किशोरियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSimdega News106 किशोर-किशोरियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार