24 घंटे के अंदर बना खराब चापाकल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

ठाकुरबाड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर का खराब चापाकल अब ठीक हो गया है। हिंदुस्तान द्वारा इसे प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद विभाग ने कार्रवाई की। पिछले दो-तीन महीने से खराब चापाकल के कारण 50 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। अब ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।

24 घंटे के अंदर बना खराब चापाकल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जलडेगा, प्रतिनिधि।प्रखंड के ठाकुरबाड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर का महीनो से खराब पड़ा चापालक दुरुस्त हो गया। महीनों से खराब पड़ा चापाकल को दो दिन पूर्व हिंदुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को खराब चापाकल को ठीक कर दिया गया। इधर चापाकल ठीक होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर के समीप लगा एकमात्र चापानल पिछले दो-तीन माह से खराब पड़ा था, जिससे आसपास के लगभग 50 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था।

वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी हो रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।