Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCommunity Tree Plantation in Simdega Importance of Forest Management Highlighted

जंगल हमारी जीविका और संस्कृति है: अमृत डांग

सिमडेगा के बीरू पंडरीपानी गांव में सामूहिक पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के अमृत डांग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्रामसभा के अधिकारों पर बात की। उन्होंने जंगल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाWed, 17 Sep 2025 01:53 AM
share Share
Follow Us on
जंगल हमारी जीविका और संस्कृति है: अमृत डांग

सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरू पंडरीपानी गांव में प्रवीण बाड़ा के अध्यक्षता में सामूहिक पौधरोपण किया गया। मौके पर मुख्य रुप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन के सदर प्रखंड प्रभारी अमृत डांग उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन का उपभोग और प्रबंधन के अधिकार ग्रामसभा को प्राप्त है। वर्तमान में जंगल को प्रबंधन करना हमें अति आवश्यक है, क्योंकि हमारे जीवन में जंगल बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। जंगल हमारी जीविका और संस्कृति है। जंगल हमारे पर्यावरण नियंत्रण में भी सहयोगी है। मौके पर मरकुस कुजूर, अब्राहम केरकेट्टा, प्रेमलिना आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।