स्वस्थ्य सिमडेगा के उददेश्य से शिविर लगा रहा है एसएमबीसी अस्पताल बीरु

Jan 13, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में निरोग सिमडेगा के उद्देश्य से एमएमबीसी हॉस्पिटल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में बंगरू पंचायत में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया, जिसमें 19 मरीज डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित पाए गए। डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता फैलाने का काम किया।

स्वस्थ्य सिमडेगा के उददेश्य से शिविर लगा रहा है एसएमबीसी अस्पताल बीरु

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। निरोग सिमडेगा, स्वस्थ्य सिमडेगा के उददेश्य के साथ एमएमबीसी हॉस्पिटल लगातार कार्य कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा गांव गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां ग्रामीणों का नि:शुल्क जांच कर दवाओं का वितरण किया जाता है। अस्पताल के द्वारा बंगरू पंचायत के घोसरा में शिविर में आयोजन किया गया जहां कम्युनिटी हेल्थ सलाहकार डॉ सतेंद्र कुमार, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ राज कुमारी के द्वारा 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के क्रम में 19 मरीज डायबिटीज एवं हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित पाए गए। मौके पर डॉ सतेंद्र कुमार ने स्वस्थ्य जीवन के संबंध में ग्रामीणों को जागरुक किया।

उन्होंने कहा कि डायगबिटिज, हाईपरटेंशन जैसे रोगों की पहचान शुरुआत में ही कर लेने से शरीर पर होने वाले बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायायम और नियमित रुप से स्वास्थ्य जांच करवाने की बात कही। मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे। जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा होगी उपलब्ध: सीएओ एसबीएमसी अस्पताल के मुख्य प्रशासी अधिकारी विश्वजीत देहुरी ने बताया कि अस्पताल के माध्यम से जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में क्रिटकल केयर, महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ नियमित रुप से सेवा दे रहे है। वहीं समय समय पर विशेष शिविर लगाकार देश के प्रख्यात चिकित्सकों के द्वारा ओपीडी सेवा भी उपलब्ध करायी जा रही है। जल्द ही सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में नियमित रुप से सेवा देगें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।